Monday, January 10, 2022

यदि आप India में देखना चाहते हैं French Culture, तो निकल चलिए Pondicherry

Hello friends!
हम बैंगलोर से हैं, और पांडिचेरी यहां से लगभग 360 km दूर है, यदि आप अपनी कार से वहां जायेंगे तो आपको लगभग 8 घंटे वहां पहुंचने में लगेंगे। तो इस बार क्रिसमस पर हम पॉन्डिचेरी घूमने गए। अपनी इस पोस्ट में हम आपको पॉन्डिचेरी के दार्शनिक स्थलों और वहां के खान पान के बारे में बताएंगे, हमे आशा है की आपको हमारी ये पोस्ट पसंद आएगी।
पांडिचेरी की पत्थर की गलियां, नीला पानी और प्राकृतिक सुंदरता आपको चकित कर देगी।  साउथ में इसे सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशंस में से एक माना जाता है. यहां बहुत सारे सुंदर समुद्र तट हैं, जो चारों ओर ताड़ के पेड़ से घिरे हुए हैं। काफी संख्या में टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं। यहां घूमने के लिए दिलचस्प स्थानों की पूरी श्रंखला मौजूद है, जिसमें प्राचीन मंदिर और चर्च, ऑरोविले, कई संग्रहालय, धार्मिक केन्द्र और कुछ खूबसूरत बीच शामिल है। 
सबसे पहले आइए जानें पुडुचेरी के सबसे प्रसिद्ध बीच कौन से हैं-

सेरेनिटी बीच (Serenity Beach)
इस बीच का नाम ही अपने आप में कई चीजों को साफ कर देता है। इस समुद्र तट का सफेद रेत और नीला पानी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ये बीच राफ्टिंग के लिए काफी लोकप्रिय है। बीच के पास इसे सीखने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाती है, इसलिए यदि आप कुछ नया सीखने के शौकीन हैं तो आप के लिए ये एक अच्छा मौका साबित हो सकता है। PC– Google image

ऑरोविले बीच  (Auroville Beach)
अपने क्रिस्टल-क्लियर वॉटर के लिए जाना जाने वाला ऑरोविले बीच यहां के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां हमेशा ही भीड़ लगी रहती है. इस बीच पर कोशिश करें कि आप वीकेंड पर न जाए जैसे शनिवार और रविवार को यहां जाना अवॉइड ही करें क्योंकि इस समय यहां काफी भीड़ लगी रहती है। PC– Google image

पैराडाइज बीच (Paradise Beach)
पैराडाइज बीच पुडुचेरी में सबसे खूबसूरत बीच है. पैराडाइज सफेद बीच का एक शांत बीच है जो शांति की तलाश करने वालों और प्राकृतिक की सुंदरता के चाहने वालों को एक सुख देता है। बीच पर जाने के लिए बोट की जरूरत होती है, इसलिए बोट लेने के लिए टाइम पर पहुंच। सूर्यास्त का नजारा यहां बेहद खूबसूरत होता है जो किसी का भी मन मोह सकता है। जिन्हें एडवेंचर पसंद है वो लोग भी यहां आते हैं और वाटर स्कीइंग, कैनोइंग व कयाकिंग कर सकते हैं।

प्रोमेनेड बीच \ रॉक बीच(Promenade Beach)
ये बीच भी यहां के सबसे सुंदर बीच में से एक है, जो 1.2 किमी में फैला रेतीला बीच है। ये बीच पुरानी औपनिवेशिक वास्तुकला से घिरा हुआ है। जो कि यहां के अनुभव को और भी लुभावना बना देता है। PC– Google image

 फ्रेंच कॉलोनी
फ्रेंच कॉलोनी अपनी इमारतों की वास्‍तुकला के लिए सबसे ज्‍यादा प्रसिद्ध है। पीले रंग और आयरन की दीवारों पर फूलों के पौधे लटके रहते हैं और यही इस जगह की सबसे बड़ी खासियत है। यहां पर सबसे ज्‍यादा फ्रेंच कॉन्‍सुलेट, मेसन डी पोलिस, लिसी फ्रांसाइस के साथ-साथ और भी कई इमारतों की वास्‍तुकला प्रसिद्ध है। इनका लुत्‍फ तो आप पॉन्डिचेरी की सड़कों पर चलते हुए ही ले सकते हैं।


अब हम आपको बताएंगे पॉन्डिचेरी के आस-पास के दार्शनिक स्थलों के बारे में।

ऑरोविले आश्रम
Auroville पांडिचेरी के 12 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। पांडिचेरी से एक कार और ड्राइवर को ले जाना एक सुविधाजनक तरीका है। तीन घंटे की यात्रा के लिए आपको करीब 700 रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है। Auroville को अरबिंदो आश्रम भी कहते हैं। अरबिंदो आश्रम और ऑरोविले में पूरी दुनिया से अध्यात्म के लिए लोग आते हैं। यदि आप योग, ध्यान और शांति में लीन होना चाहते हैं तो एक बार यहां जरूर आइए।


महाबलिपुरम
पॉन्डिचेरी से बैंगलोर आते समय हम लोग महाबलिपुरम गए। पॉन्डिचेरी से महाबलिपुरम लगभग 100 km दूर है। मंदिरों का शहर महाबलीपुरम तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से 55 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है। पॉन्डिचेरी से ECR road से होते हुए हम लोग महाबलिपुरम पहुंचे। समुद्र के किनारे स्थित प्राचीन शहर अपने भव्य मंदिरों, स्थापत्य और सागर-तटों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। महाबलिपुरम का शोर मंदिर UNESCO की विश्व धरोहर स्थल के रूप में वर्गीकृत किया गया है। यह दक्षिण भारत के सबसे पुराने संरचनात्मक पत्थर के मंदिरों में से एक है। 
महाबलीपुरम में देखने के लिए शीर्ष आकर्षण हैं:
शोर मंदिर
पंच रथ
अर्जुन की तपस्या
कृष्णा बटर बॉल

स्‍वादिष्‍ट खाने का लुत्‍फ
पॉन्‍डिचेरी में बेकरी और पेस्‍ट्री खासतौर पर सर्व की जाती हैं। ये दो चीज़ें खाने में यहां की विशेषता हैं। फ्रेंच खाने का मज़ा लेना चाहते हैं तो बेकर्स स्‍ट्रीट जाएं। ये जगह स्‍थानीय लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है।यहां आपको कई तरह के ब्रेड, हॉट चॉकलेट और वाइन मिल जाएगी।

यदि आपको हमारी ये पोस्ट पसंद आए तो कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

2 comments:

कर्नाटक : बैंगलोर से बनाएं इन खूबसूरत गंतव्यों का प्लान : Best Weekend Getaways near Bangalore

वीकेंड आने वाला है, तो आपने वीकेंड का प्लान बना लिया क्या या फिर अभी भी सोच ही रहे हैं। आप लोगो की तरह मै भी हर वीकेंड यही सोचती...