Friday, January 14, 2022

भारत का स्कॉटलैंड है कर्नाटक का कूर्ग

Hello friends,
आज हम आपको अपने state ( Karnataka ) के एक बेहद खूबसूरत hill station की सैर करवाते हैं. इस ख़ूबसूरत हिल स्टेशन को इंडिया का स्कॉटलैंड इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि ये अपनी बेशुमार ख़ूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. कर्नाटक के ब्रह्मगिरी की पहाड़ियों में स्थित इस ख़ूबसूरत हिल स्टेशन पर हर साल देश-विदेश से आए पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है. नदी, झरने, पहाड़ और कॉफी के ख़ूबसूरत बागान ही कूर्ग की असली पहचान हैं. इसे कर्नाटक का 'कश्‍मीर' भी कहा जाता है. आपके द्वारा चुने गए मार्ग, यातायात और कार की गति के आधार पर, आपकी यात्रा का समय अलग अलग हो सकता है। फिर भी यह मानकर चलिए कि बैंगलोर से कुर्ग की दूरी लगभग 250 km है जोकि आप 6 hr में पूरी कर सकते हैं. यहां अक्टूबर से लेकर जनवरी तक कभी भी जा सकते हैं।

अब इस ख़ूबसूरत हिल स्टेशन इतनी तारीफ़ कर ली है, तो ये बता भी दें कि आप कूर्ग में कहां-कहां घूम सकते हैं? 


तिब्बत मोनेस्ट्री– 
तिब्बती मठ जिसे कर्नाटक के स्वर्ण मंदिर के रूप में जाना जाता है, तिब्बती लोगों की संस्कृति और इतिहास का प्रतिनिधित्व करता है. जिस समय हम लोग वहां घूमने गए थे उस समय कोरोना की वजह से इस मठ को पर्यटकों के लिए बंद किया हुआ था, तो हम लोग अंदर से इसको नही देख पाए. ये जगह पर्यटक स्थल के तौर पर भी प्रसिद्ध है. ये मठ दिखने में बेहद आकर्षक है. यहां पर सोने की कई मूर्तियां भी हैं. तिब्‍बती एवं बौद्ध धर्म के लोगों के लिए ये एक पवित्र जगह मानी जाती है.

 कावेरी निसर्ग धाम – 
कावेरी निसर्गधाम एक डेल्टा है, जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा द्वीप कहा जाता है। यह 64 एकड़ में फैला हुआ द्वीप है जिसमें घने बांस के पेड़ों, चंदन और सागौन के पेड़ों के हरे-भरे पत्ते हैं। एक लटकते रस्सी पुल के माध्यम से द्वीप तक पहुँचा जा सकता है। यह पुल भी पर्यटकों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है। यहां बच्चों के खेल के मैदान के साथ-साथ एक आर्किडेरियम भी हैं । यदि आप कुर्ग घूमने जा रहे हैं तो यह जरूर जाएं।

मंडलपट्टी-
मंडलपट्टी की पहाड़ियां कूर्ग ज़िले के मदिकेरी शहर से लगभग 35 किमी की दूरी पर स्थित हैं. ये ख़ूबसूरत जगह प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है. ट्रैकिंग के शौक़ीनों के लिए मंडलपट्टी एकदम सही जगह है. यदि आपके साथ छोटे बच्चे हैं या बड़े बुजुर्ग हैं तो आपको इस जगह पर जाने के लिए एक बार सोचना पड़ेगा, क्योंकि पहाड़ पर जाने का रास्ता बहुत ही ऊबड़ खाबड़ है. ट्रैकिंग से पहले अपने साथ खाने पीने संबंधी सभी आवश्यक सामग्री रख लें क्योंकि मंडलपट्टी में दुकानें नहीं हैं.

कोटे एबे फाल्स- 
ये मंडलपत्ती से सिर्फ 8km की दूरी पर स्थित है, इसको सीक्रेट वाटरफॉल भी कहते हैं। मुझे तो कुर्ग में सबसे बढ़िया वाटरफॉल कोटे एबे फॉल ही लगा। सुबह सुबह जब आप यहां जायेंगे तो आपको बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा. यहां पर खूबसूरत नजारे के साथ आप मैगी का लुत्फ भी उठा सकते है.

एबे फाल्स- 
कूर्ग के उत्तरी क्षेत्र में स्थित ये झरना यहां के सबसे बड़े झरने के तौर पर जाना जाता है. बरसात के समय में ये झरना विकराल रूप ले लेता है. करीब 60 मीटर की ऊंचाई से गिरता हुआ पानी ज़मीन पर गिरने से पहले हवा में ही गायब हो जाता है. जिस कारण इस क्षेत्र में मौसम बेहद ठंडा बना रहता है.

दुबारे एलिफेंट कैंप– 
दुबारे एलिफेंट कैम्प जाने के लिए आपको कावेरी रिवर को बोट से cross करके जाना होता है. यहां आप अपने बेहद नजदीक से हाथियों को देख सकते है और हाथियों की सवारी भी कर सकते हैं. ये सभी हाथी ट्रेंड होते हैं जो लोगों को किसी भी तरह का नुक्सान नहीं पहुंचाते. यहां आप नदी में हाथियों के साथ नहा भी सकते हैं, इसके लिए आपको सुबह 9 बजे यहां पहुंचना होगा. बच्चों को यह बहुत मजा आता है।

तड़ियामंडल पीक– 
कूर्ग का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर तडियामंडल 1748 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इस जगह तक ट्रेकिंग करके जाना काफ़ी मुश्किल भी है. प्रकृति के मनोरम दृश्यों का लुत्फ़ उठाना है, तो फ़ोटोग्राफ़ी के लिए ये एक शानदार जगह है.

मदिकेरी फोर्ट–
इस ख़ूबसूरत किले का इतिहास हमें 17वीं शताब्दी में वापस ले जायेगा, जब मडु राजा द्वारा कीचड़ का उपयोग करके इसे बनाया गया था. इसके बाद 1812 और 1814 के बीच इस किले को एक बार फिर से ईंट और मोर्टार की मदद से दोबारा बनाया गया 

व्हाइट रिवर राफ्टिंग इन बारपोल रिवर– 
कुर्ग में 2, 3 जगाहो पर रिवर राफ्टिंग करवाई जाती है लेकिन कूर्ग की बारपोल नदी 'व्हाइट रीवर राफ़्टिंग' के लिए एक प्रसिद्ध स्थान है. जिसके परिणामस्वरूप कूर्ग पर्यटन में तेजी आई है. ये नदी अपनी सफ़ेद रैपिड्स और आसपास के सुंदर परिदृश्य के साथ एक शानदार अनुभव देता है. इस ख़ूबसूरत नदी में राफ़्टिंग करते समय आप 'ब्रह्मगिरी वन्यजीव अभ्यारण्य' के मनोरम दृश्यों का आनंद भी ले सकते हैं.  PC– Google image

तलाकावेरी और भागमंडलम – 
तालकावेरी मदिकेरी, कर्नाटक से 48 किलोमीटर दूर स्थित, कावरी नदी की उदगम स्थली है इसलिए धार्मिक दृष्टि से इसका बहुत महत्व है। यह ब्रह्मगिरी पहाड़ के ढलान पर स्थित है। समुद्र तल से इस स्थान की ऊंचाई 4500 फीट है। यहां हर साल तीर्थयात्री पवित्र डुबकी लगाने आते हैं.  भगमंदला कूर्ग का एक तीर्थ स्थल है जो कावेरी, कन्निके और सुज्योति नदियों के संगम पर स्थित है. इसे त्रिवेणी संगम के रूप में भी जाना जाता है.   PC– Google image

कुर्ग की वादियों में कॉफी का स्वाद–
कुर्ग को coffee capital of India भी कहा जाता है. इसको दुनियाभर में कॉफी की पैदावार के लिए भी जाना जाता है। कुर्ग में अंग्रेजों ने कॉफी की पैदावार की शुरुआत की थी. अरेबिका और रोबस्ता कॉफी की 2 मुख्य प्रजातियां हैं, इनकी पैदावार कुर्ग में ही की जाती है

क्या खरीदारी करें?
कूर्ग घूमने जाएं और ख़रीदारी न करें ऐसा कैसे हो सकता है. कूर्ग में आपको कई तरह की हैंडमेड चॉकलेट ख़रीदने को मिल जाएंगी. यहां आपको काली मिर्च, इलायची, दालचीनी, चाय और कॉफ़ी के बाज़ार भी देखने को मिलेंगे. अगर आपको एल्‍कोहल का शौक है, तो कूर्ग में बड़ी मात्रा में फलों से शराब बनाई जाती है. आप यहां की शराब को अपने घर भी ले जा सकते हैं और अपने दोस्‍तों-रिश्‍तेदारों को तोहफ़े में दे सकते हैं. 
PC- Google image
हमें आशा है कि आपको हमारी ये पोस्ट पसंद आएगी. यदि आपको हमारी ये पोस्ट पसंद आए तो कृपया कमेंट करके हमें बताएं.

No comments:

Post a Comment

कर्नाटक : बैंगलोर से बनाएं इन खूबसूरत गंतव्यों का प्लान : Best Weekend Getaways near Bangalore

वीकेंड आने वाला है, तो आपने वीकेंड का प्लान बना लिया क्या या फिर अभी भी सोच ही रहे हैं। आप लोगो की तरह मै भी हर वीकेंड यही सोचती...