Sunday, January 30, 2022

कर्नाटक : बैंगलोर से बनाएं इन खूबसूरत गंतव्यों का प्लान : Best Weekend Getaways near Bangalore


वीकेंड आने वाला है, तो आपने वीकेंड का प्लान बना लिया क्या या फिर अभी भी सोच ही रहे हैं। आप लोगो की तरह मै भी हर वीकेंड यही सोचती हूं कि इस वीकेंड कहां घूमने जाएं! Corona की वजह से ज्यादा दूर तो घूमने का प्लान नहीं बना सकते इसलिए हमने सोचा कि बंगलोर के आस पास की जगह ही घूम ली जाएं।

बैंगलोर अपने शानदार मौसम, खूबसूरत पार्कों और झीलों के लिए बहुत पसंद किया जाता है। अगर आप में से कोई बैंगलोर की यात्रा करने जा रहें हैं या फिर इसके पास के पर्यटन स्थलों की सैर करना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को जरुर पढ़ें, जिसमे हम आपको बैंगलोर के आस पास घूमने की जगहों के बारे में बताने जा रहें हैं -

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान : Bannerghatta National Park-

बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान बैंगलोर से 22 किमी दूर स्थित भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान में से एक है, जिसे आमतौर पर बीबीबीपी के रूप में जाना जाता है। यह पार्क दुनिया के चुनिन्दा स्थानों में से एक है जहां कोई शहर के इतने करीब से जंगल का अनुभव कर सकता है। बन्नेरघट्टा नेशनल पार्क कर्नाटक राज्य के सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटक स्थल में से एक है, जहाँ हर साल हजारों की संख्या में पर्यटकों की उपस्थिति दर्ज़ की जाती है।

तलाकादु : Talakadu-

यदि आप इतिहास में रुचि रखते हैं तो आपको तलाकादु घूमने अवश्य जाना चाहिए। ये जगह अपने छिपे मंदिरों के कारण और कावेरी नदी के रेतीले किनारों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की बहुत सी कहानियां प्रचलित है, जैसे कि कई साल पहले यहां लगभग 50 मंदिर थे जोकि एक श्राप की वजह से रेत के अंदर समा गए। इन मंदिरों में से 5 मंदिरों को रेत से बाहर निकाला जा सका है। जिनके दर्शन आप कर सकते हैं। यहां तलाकादु रिवर बीच पर कोरेकल बोट राइड भी करवाई जाती है जोकि यहां का मुख्य आकर्षण है।

कोटिलिंगेश्वरा मंदिर : Kotilingeshwara temple–

कोटिलिंगेश्वर मंदिर कर्नाटक के कोलार में काम्मासांदरा गांव में स्थित है। कोलार जिला बैंगलोर से लगभग 70 किमी दूर है। कोटिलेशेश्वर मंदिर कोलार गोल्ड फील्ड से दस किमी की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर में कोटिलिंगेश्वर की पूजा होती है..इस मंदिर का मुख्य आकर्षण 33 मीटर का सबसे बड़ा शिव लिंग है। इस लंबा लिंगम के सामने एक बड़ी नंदी (बैल) प्रतिमा भी है। कोटिलिंगेश्वर मंदिर में करीबन हर आकार के करीब 90 लाख शिवलिंग स्थापित है। इस पूरे मंदिर परिसर में कोटिलिंगेश्वर के मुख्य मंदिर के अलावा 11 मंदिर और भी हैं।

नंदी हिल्स : Nandi hills-

नंदी हिल्स बैंगलोर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह जगह समुद्र तल से 4851 फीट की ऊंचाई पर स्थित, जहां आप सूर्योदय के शानदार दृश्य को देख सकते हैं। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ नंदी हिल्स काफी मंदिरों का घर है जिन्हें देखने के लिए आपको एक बार जरुर जाना चाहिए। 

शिवानासमुंद्रम फाल्स : Shivanasamudram falls-

बैंगलोर से 138 कि.मी और मैसूर से 77.5 कि.मी की दूरी पर स्थित शिवानासमुद्र, कर्नाटक राज्य का एक प्रसिद्ध जलप्रपात है, शिवानासमुद्र द्वीप कावेरी नदी को दो हिस्सों में विभाजित करता है जिससे दो झरनों का निर्माण होता है, एक गगनचुक्की है और दूसरा भाराचुक्की है। हरे भरे माहौल के साथ पानी का दूध जैसा सफेद रंग काफी खूबसूरत नजर आता है। सच मानिए हफ्ते भर की थकान उतारने का इसे बढ़िया प्राकृतिक विकल्प और कोई हो ही नहीं सकता है। 

रामनगर : Ramnagar–

अगर आप बैंगलोर के पास घूमने की अच्छी जगह तलाश रहें हैं तो आपको रामानगरम की यात्रा जरुर करना चाहिए। आपको बता दें कि रामानगरम चट्टानी पहाड़ियों और हरे भरे वातावरण के बीच स्थित है, रामनगरम एक ऐसा स्थल है जो अपने हरे भरे परिवेश और ऊंची ग्रेनाइट पहाड़ियों के साथ बेहद आकर्षक जगह है। आपको बता दें कि रामानगरम को सिल्क टाउन और सिल्क सिटी के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह रेशम के उत्पादन के लिए बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। 

अंतर गंगे : Antar gange–

अन्तर गंगे कर्नाटक के कोलार जिले में स्थित है, जो बंगलौर से लगभग 70 किमी दूर है। चट्टानी शिलाखंडों, छोटी गुफाओं और घने वृक्षारोपण के साथ समुद्र तल से 1712 मीटर की ऊँचाई पर स्थित अन्तर गंगे ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और गुफा अन्वेषण के शौकीनों के लिए बहुत अच्छी जगह है। अन्तर गंगे में एक काशी विश्वेश्वर मंदिर भी है जो भक्तों को आकर्षित करता है।

होगेनक्कल वाटर फॉल : Hogenakkal water fall–

होगेनक्कल तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में स्थित एक आकर्षक झरना है जहाँ कावेरी नदी झरनों के कई धाराओं में विभाजित हो जाती है। होगेनक्कल झरना बैंगलोर से 180 किमी की दूरी पर स्थित है जहां पर पूरे साल पानी रहता है। कार्बोनाइट चट्टानें, बास्केट बोट सवारी, मछलियाँ, स्थानीय लोगों द्वारा तेल की मालिश इस जगह को और भी ज्यादा खास बनाते हैं। इस जलप्रपात की खूबसूरती और भौगोलिक संरचना को देखकर इसे नियाग्रा फॉल्स के रूप में देखा जाता है। यह कावेरी नदी की धाराओं के बीच बसा एक शानदार जल प्रपात है जो दूर-दराज के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करता है।

मेलागिरी हिल्स : Melagiri hills–

लुभावने जलप्रपात की सैर के बाद आप होगेनाक्कल के दूसरे सबसे आकर्षक स्थान मेलागिरी हिल्स की सैर का प्लान बना सकते हैं। मेलागिरी हिल्स होगेनाक्कल से कुछ किमी की दूरी पर ही स्थित है, जिसका सफर आप पैदल ट्रेकिंग के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। मेलागिरी हिल्स मुखयत : अपने अद्भुत नजारों और ट्रेकिंग रूट्स के लिए जानी जाती है।

स्कंदगिरी : Skandgiri-

स्कंदगिरी बैंगलोर शहर से 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित घूमने की बहुत अच्छी जगहों पर एक है। यह एक मात्र ऐसी जगह है कि जिसे आप रात में पहाड़ियों को ट्रैक करने और एक्सप्लोर कर सकते हैं। स्कंदगिरि, जिसे कलावरा दुर्गा के नाम से भी जाना जाता है, जो नंदी पहाड़ियों से घिरा 1450 मीटर की ऊँचाई पर है। यहां पर पहाड़ी के रास्ते में एक खंडहर किला है जो आपकी रात की ट्रेकिंग में भव्यता जोड़ देता है। 

सावन दुर्ग : Sawan durg–

सावनदुर्ग पर्यटन स्थल बैंगलोर के पश्चिम में 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जो पूरे एशिया में सबसे बड़ी एकल रॉक संरचनाओं में से एक माना जाता है। सावनदुर्ग में दो पहाड़ियाँ शामिल हैं, बिलिगुड़ा (सफेद पहाड़ी) और करीगुड्डा (काली पहाड़ी) है। सावनदुर्ग में एक मंदिर भी स्थित है। सावनदुर्ग बैंगलोर के पास घूमने की सबसे अच्छी जगहों पर है जहां पर्यटक ट्रेकिंग, कैंपिंग और रॉक क्लाइम्बिंग का मजा ले सकते हैं।

चुनची फाल्स : Chunchi falls–

चुनची जलप्रपात 50 फीट ऊंचा झरना है, जो अर्कवती नदी द्वारा भरा जाता है। यह एक चट्टानी घाटी है, जहां तीन नदियों का मिलन स्थल है। चुनची जलप्रपात को बैंगलोर के पास सबसे खूबसूरत झरनों में से एक माना जाता है। यह स्थान बैंगलोर से लगभग 83 किमी की दूरी पर स्थित है और अपने हरे भरे वातावरण के साथ एक पिकनिक स्थल के रूप में भी काम करता है। चुनची जलप्रपात की यात्रा बारिश और सर्दियों के मौसम के दौरान कर सकते हैं।

देवनारायण दुर्ग : Devnarayan durg–

देवनारायण दुर्ग का मतलब फोर्ट ऑफ़ गॉड होता है। यह एक हिल स्टेशन है और पर्यटकों के लिए वीकेंड पर घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। 4000 फीट की ऊँचाई पर स्थित देवनारायणदुर्ग हरे-भरे पेड़ों शांति के कुछ पल बिताने और पहाड़ी इलाकों को एक्स्प्लोर करने के लिए एक अच्छी जगह है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ देवनारायदुर्ग का एक समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व भी है। यहाँ पर कई आकर्षक मंदिर भी स्थित हैं जो आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। 

मथ्याला मादुवु : Muthyala maduvu–

यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं और आपको इस भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ सुकून भरे पल चुराने हैं तो आप मुथ्याला मदुवु जा सकते है। यह बैंगलोर के पास एक बेहद आकर्षक जगह है जो प्रकृति की गोद में कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए एक अच्छी जगह है। यहां के घने जंगल, आकर्षक झरने, विविध वनस्पतियां और जीव आपको इस जगह से प्यार करने पर मजबूर कर देंगे। यह जगह पर्यटकों के लिए स्वर्ग के सामान है।

PC: Google Image

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुडे़ रहें आपकी अपने MAARGIK के साथ। 

कर्नाटक : बैंगलोर से बनाएं इन खूबसूरत गंतव्यों का प्लान : Best Weekend Getaways near Bangalore

वीकेंड आने वाला है, तो आपने वीकेंड का प्लान बना लिया क्या या फिर अभी भी सोच ही रहे हैं। आप लोगो की तरह मै भी हर वीकेंड यही सोचती...